{"_id":"62b3654f1fe6c328f171d962","slug":"chapa-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7037747130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज की दुकानों पर छापा, तीन को नोटिस, एक दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज की दुकानों पर छापा, तीन को नोटिस, एक दुकान निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में बीज की कालाबाजारी, जमाखोरी व अधिक दर पर बिक्री पर रोक के लिए बुधवार को अधिकारियों ने बीज की दुकानों पर छापा मारा. इस दौरान एक दुकान निलंबित करने के साथ नौ दुकानदारों को नोटिस दिए गए। 32 नमूने भी लिए गए हैं।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बीज निर्माता, थोक व फुटकर विक्रेताओं की दुकानों की जांच के लिए तहसीलवार तीन टीमें गठित कीं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह के साथ 20 दुकानों पर छापा मारकर 20 नमूने लिए। इस दौरान दुकान बंद कर भागने पर सार्थक एजेंसी को निलंबित कर दिया।
जांच के दौरान अभिलेख अपूर्ण मिलने पर शहर के राहुल बीज भंडार, बाईपास स्थित बुद्धा एग्रो केमिकल्स, जसमई स्थित अर्पित बीज भंडार, हथियापुर में जय किसान बीज भंडार व रेलवे रोड स्थित कृष्णा बीज भंडार को नोटिस जारी किया है। एसडीएम अमृतपुर पद्म सिंह ने उपसंभागीय कृषि अधिकारी के साथ क्षेत्र में 12 दुकानों पर छापा मारकर आठ नमूने लिए।
विज्ञापन
एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला ने भूमि संरक्षण अधिकारी के साथ 10 दुकानों पर छापा मारकर चार नमूने लिए। अभिलेख न दिखा पाने पर न्यू स्वतंत्र बीज भंडार कायमगंज को, जबकि दुकान बंद मिलने पर लक्ष्मी बीज भंडार, राजन बीज एजेंसी व बांके बिहारी बीज भंडार को नोटिस दिया है।