फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chaitra Navratri from tomorrow, do Ghatasthapana from 6:10 am

चैत्र नवरात्र कल से, सुबह 6:10 से करें घटस्थापन

Fri, 01 Apr 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri from tomorrow, do Ghatasthapana from 6:10 am
फर्रुखाबाद। मां भगवती की साधना के लिए उत्तम चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू होेंगे। घट स्थापना सुबह 6:10 से 11:28 बजे तक अति शुभ रहेगा। प्रथम दिन शैलपुत्री का पूजन होगा। प्रतिपदा को शनिवार होने से पूरा साल सर्वश्रेष्ठ होगा। माता भगवती की शक्तिपीठों में सजावट होने लगी। घरों में भी माता के भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शहर की प्रसिद्ध शक्तिपीठ गुरुगांव देवी, बढ़पुर शीतला माता मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, भोलेपुर वैष्णो माता मंदिर, मठिया देवी मंदिर, फतेहगढ़ के ठाकुरद्वारा नवदिया, गमां देवी व भारत माता मंदिर में कई दिन से रंगाई पुताई चल रही है।
विज्ञापन

मंदिरों में विशेष फूलों को सजाने का काम भी शुरू हो गया। घरों में माता के नौ दिन उपवास रखे साधकों ने भी साफ-सफाई और तैयारियां शुरू कर दीं।
ज्योतिषाचार्य पं. कपिध्वज मिश्र ने बताया कि दो अप्रैल से नव संवत्सर शुरू हो रहा है। प्रतिपदा को शनिवार है। लिहाजा पूरी साल के राजा शनि होंगे। नवरात्र का घट स्थापन सुबह 6:10 से 11:28 बजे तक अति शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12:50 बजे तक भी साधक घट की स्थापना कर सकते हैं। इस बार माता का आगमन घोड़े पर और प्रस्थान भैंसे पर हो रहा है। इन दोनों वाहनों को अच्छा नहीं माना गया है।
देश में विवाद तनाव, दुर्घटना, आपदा के संकेत भी मिल रहे हैं। जो साधक विधि विधान पूजन करेंगे, तो राजा शनि इनसे बचाएंगे।
पोषाक, फल और पूजन सामग्री महंगी
नवरात्र पर फल, माता के पोषाक और पूजन सामग्री पर महंगाई की मार है। शारदीय नवरात्र और गुरुवार की तुलना करें, तो 60 रुपये बिक रहा केला 40 रुपये किलो में था।

इसी तरह सेब 80 की बजाय 140 रुपये, पंच मेवा का 20 वाला पैकेट 25 रुपये का, नारियल 10 रुपये बढ़कर 40 का, पोषाक, चुनरी, कलावा, हवन सामग्री के दामों में भी 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed