फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chairs were not found, so did the chaos in farrukhabad

कुर्सियां नहीं मिलीं तो किया हंगामा

Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chairs were not found, so did the chaos in farrukhabad
हंगामा करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
सदर तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बीएलओ बैठक देर से शुरू होने और कुर्सियां नहीं मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने बीएलओ कार्य न करने की चेतावनी दी। तहसीलदार ने पहुंचकर मामला शांत कराया।  
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों और शिक्षकों को सदर तहसील सभागार में बुलाया गया। बैठक एसडीएम सदर को लेनी थी। सुबह दस बजे ही सभी लोग पहुंच गए। भारी संख्या में पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली। सुबह 11:30 बजे तक बैठक शुरू न होने और तहसील कर्मचारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रजिस्टर पर हस्ताक्षर लेते देख आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोग हस्ताक्षर न करें। हर बार उन्हें दूर-दूर से बुलाया जाता है और हस्ताक्षर करवाकर बैठक समाप्त कर दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह 10 बजे से वे हैं लेकिन अभी तक बैठक शुरू नहीं की गई। हंगामा सुनकर तहसीलदार सदर प्रदीप सिंह पहुंचे और उन्हें शांत कराया। तहसीलदार के साथ गए एक तहसील कर्मचारी की अध्यक्ष से नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम सदर को अचानक किसी और बैठक में जाना पड़ गया, इस कारण बैठक देर से शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed