फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CGST raid on pan masala agency godowns

पान मसाला एजेंसी पर सीजीएसटी टीम का छापा

Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
CGST raid on pan masala agency godowns
गांव कुबेरपुर में जांच करते सीजीएसटी अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर में एक पान मसाला एजेंसी के दो गोदामों पर सीजीएसटी कानपुर की टीम ने छापा मारा। एजेंसी मालिक से पूछताछ कर टीम के सदस्य माल का सत्यापन व कागजों की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल टीम के सदस्य कार्रवाई के संदर्भ में कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।
सीजीएसटी कानपुर के सहायक आयुक्त नरेश कोहली के नेतृत्व में दो कारों से टीम बुधवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला चिलौली स्थित परमानंद के मील स्थित पान मसाला की एजेंसी पर पहुंची।
विज्ञापन

कुछ देर बाद टीम के कुछ सदस्यों के साथ एजेंसी के संचालक मनोज गुप्ता भी वहां पहुंचे।
टीम ने गोदाम खुलवाकर जांच शुरू की। गोदाम के अंदर बोरे, पान मसाला के झोले व रैपर आदि सामान पड़ा मिला। टीम एजेंसी मालिक को साथ लेकर काफी समय तक जांच जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जब मीडिया कर्मियों ने जानकारी चाही तो टीम ने कुछ भी बताने से इन्कार करते हुए कहा कि सारी जानकारी उनके अधिकारी ज्वाइंट कमिश्नर कानपुर देंगे।
टीम के कुछ सदस्यों ने गांव कुबेरपुर स्थित गोदाम में छापा मारा। यहां भी एजेंसी मालिक का पान मसाला रखा बताया गया। गोदाम के एक कमरे में माल रखा था, लेकिन उसमें ताला लगा था। टिन शेड में स्पेलर लगा था।
गोदाम के दफ्तर में बैठकर टीम के दो सदस्य अभिलेख चेक करने में जुटे थे। पूछे जाने पर कुछ भी नहीं बताया। टीम में शामिल एक महिला सदस्य के साथ टीम ने एजेंसी मालिक के घर भी जांच की। टीम के सदस्य पवन मिश्रा के बारे में भी पूछताछ करते रहे, लेकिन वह कौन है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

- छापे से तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप
दो सप्ताह पूर्व एसजीएसटी की एसटीएफ ने 14 कारोबारियों के यहां छापा मारा था। इसमें दो फर्जी फर्मों से करोड़ों का माल सप्लाई करने का मामला उजागर हुआ था। फर्म चलाने वाले मास्टर माइंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब जिस मील में स्थित पान मसाले के गोदाम में छापा मारा गया, उसमें कई अन्य तंबाकू के गोदाम भी हैं। इससे तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर आसपास इलाके के गोदामों में ताले पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed