{"_id":"586fcf464f1c1bcf57158e9d","slug":"central-banks-do-not-cash-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक में सात दिन से कैश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक में सात दिन से कैश नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक में नो कैश का टंगा बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के करीब दो महीने होने जा रहे हैं लेकिन क्षेत्र की बैंकों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। सेंट्रल बैंक में सात दिन बीतने के बाद भी शुक्रवार को कैश नहीं आया। ग्राहक बैंक से पैसा निकलवाने के लिए भटक रहे हैं।
बैंक से पैसा निकालने आये मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी पीयूष ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बैंक के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन बैंककर्मी कैश न होने की बात कह देते हैं। गंाव रायपुर निवासी यासीन ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उसे कैश नहीं मिला।
उसने बताया कि घर में एक फूटी कौड़ी भी नहीं बची है। गंाव भगौतीपुर निवासी मुकेश ने बताया कि बैंक से पैसे न निकल पाने से खेतों में खाद व पानी नहीं लगा पा रहे हैं। इससे फसल में नुकसान हो रहा है। घसिया चिलौली निवासी पिंटू ने बताया कि उन्होंने अभी तक बैंक से एक भी रुपया नहीं निकाला था लेकिन अब जब जरूरत पड़ी तो पैसा नहीं मिल रहा है। इसके चलते खेतों में खाद आदि नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
वहीं नगर की एजीबी कायमगंज व मंडी समिति शाखा में कैश न बंटने के कारण ग्राहक मायूस होकर वापस चले गए। नगर के आठ एटीएम में मात्र एक्सिस बैंक का ही एटीएम चला।
फर्रुखाबाद। नोट बंदी के बाद शहर की बैंकों में बंद चल रहे लोन आदि के कामकाज अब धीरे-धीरे शुरू होने लगे हैं। ग्राहकों को रुपये निकालने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है।
8 नवंबर को नोट बंदी के बाद बैंकों में लोन आदि का कामकाज ठप हो गया था। बैंकों में सिर्फ पुराने नोट जमा करने और रुपये निकालने के लिए भीड़ उमड़ रही थी। वहीं लोन आदि का कार्य कराने आने वाले उपभोक्ताओं को भी दिक्कत हो रही थी।
नोटबंदी के 50 दिन बीतने के बाद शहर क्षेत्र की बैंकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक जीके वार्ष्णेय ने बताया कि नोट बंदी के बाद लोन आदि के काम बंद करने पड़े थे लेकिन अब लोन, पुराने खाते सही करना, नए खाते खोलना और एटीएम आदि जारी करने के काम शुरू कर दिए गए हैं। एटीएम में भी कैश डलवाया जा रहा है। ग्राहकों को सप्ताह की निर्धारित धनराशि भी भुगतान की जा रही है।
अब कैश की किल्लत नहीं है। महाराष्ट्र बैंक के प्रबंधक शुभकरन ने बताया कि नोट बंदी के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। लोन देने का काम करीब 15 दिन बाद शुरू हो जाएगा।