{"_id":"68e6b403089fb122ce0aa437","slug":"celebrated-the-birth-of-a-girl-child-in-community-health-centers-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131098-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया कन्या जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया कन्या जन्मोत्सव
Thu, 09 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21,ब्लॉक कार्यालय में अन्नप्राशन करवाती महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी।संवाद
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। मिशन शक्ति-5.0 के तहत बुधवार को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नवजात कन्याओं का पूजन कर माताओं को बेबी किट व खिलौने, मिठाई आदि उपहार दिए गए।
मोहम्मदाबाद में ब्लॉक कार्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई पोषण पंचायत में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी भी पहुंचीं। इसमें कुपोषित महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इसके साथ ही पोषण महिला आयोग की सदस्य ने आरोही पुत्री दिवारी लाल, जया पुत्री संदीप, वंशिका पुत्री रामकुमार का अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर प्रभा पत्नी सर्वेंद्र, लता पत्नी दीपक, नेहा पत्नी रामविलास की गोद भराई की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली।
डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, बीडीओ त्रिलोकचंद शर्मा, मिशन शक्ति नोडल अधिकारी रक्षा सिंह आदि मौजूद रहीं। सीएससी कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
इसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने 11 कन्याओं को बेबी किट, खिलौने की किट, मिष्ठान व आंगन में लगाने के लिए तुलसी का पौधा उपहार में दिया। खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ.गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
नवजात कन्याओं को बांटे उपहार
नवाबगंज। सीएचसी में हुए कन्या जन्मोत्सव में 11 नवजात बालिकाओं का विधि विधान से पूजन कर बेबी किट वितरित की गई। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ.लोकेश शर्मा, सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय, गिरजा, ज्योति शर्मा, अखिलेश कुमार, रजनी, अजीता, प्रदीप, पीयूष आदि मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा रहीं माता यशोदा की भूमिका : विधायक
अमृतपुर। सीएचसी राजेपुर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। नवजात कन्याओं को उपहार दिए गए। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि जन्म देने वाली माता बच्चे को जीवन देती है। पालन पोषण करने वाली मां अच्छी शिक्षा व संस्कार देती है।
हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माता यशोदा की तरह बच्चों की परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिला प्राेबेशन अधिकारी ने नवजात कन्याओं को बेबी किट, वस्त्र, पौष्टिक, आहार व खिलौने उपहार में दिए। सीएचसी प्रभारी डाॅ. प्रमित राजपूत, सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाएं मौजूद रहीं। (संवाद)
-- --
बेटियों के जन्म पर दी बधाई
कायमगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सुरभि ने नवजात 10 कन्याओं को तिलक लगाकर माला पहनाई, उनकी माताओं को मिठाई, बेबी किट व तुलसी का पौधा भेंट किया।
महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला राजपूत ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में बेटियों के जन्म को गर्व और उत्सव के रूप में मनाने का प्रतीक है।
चिकित्साधीक्षक डॉ.शोभित कुमार, डॉ.जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ.मधु अग्रवाल, डॉ.विपिन कुमार, बीपीएम मोहित कुमार, बीसीपीएम विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उनके जन्म को सम्मान और प्रसन्नता के साथ मनाना ही सशक्त समाज की पहचान है।
बेटी शिक्षित बनेगी तो दो परिवारों का नाम होगा रोशन : सांसद
कमालगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। सांसद मुकेश राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने 15 दिन के अंदर जन्मी 10 कन्याओं का तिलक कर तुलसी का पौधा व उपहार भेंट किए।
जिलाध्यक्ष ने उन्हें माला पहनाकर तुलसी का पौधा, तेल, साबुन आदि की किट व मिठाई दी। सांसद ने कहा कि बेटियों के जन्म पर खुशी होनी चाहिए। बेटियां शिक्षित बनेगी तो मायके के साथ ससुराल का भी नाम रोशन करेगीं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अजय कुमार, फार्मासिस्ट पवन कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)