फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CDO got closed dialysis unit

सीडीओ को लोहिया अस्पताल में बंद मिली डायलिसिस यूनिट

Tue, 13 Jul 2021 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
CDO got closed dialysis unit
सीडीओ को बंद मिली डायलिसिस यूनिट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी को लोहिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डायलिसिस यूनिट में ताला लगा मिला। सीएमएस अनुपस्थित थे। सीडीओ ने यूनिट खोलने के लिए कहा तो 15 मिनट खड़े रहने के बाद भी चाबी नहीं मिली। इस पर उन्होंने सीएमओ को स्वयं निरीक्षण कर दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल का मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) पहुंचीं। वहां चार बच्चे भर्ती थे। डॉ.विवेक सक्सेना मौजूद नहीं मिले। स्टाफ नर्स ने बताया कि डॉक्टर कक्ष में गए हैं। 5-5 बेड के दो वार्डों में एक खाली मिला। खेल कक्ष बंद मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि बच्चों के खेलने के लिए कक्ष खुला रखा जाए। कर्मचारी संगीता ने बताया कि केंद्र की सफाई के लिए कोई सामान नहीं दिया जाता है। सीएमएस ने सफाई के लिए कोई बजट नहीं आने की बात कही। सीडीओ ने उन्हें सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल की डायलिसिस यूनिट देखने पहुंचीं तो वहां ताला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस के अनुपस्थित होने पर सीडीओ ने फोन लगाया और यूनिट खुलवाने के लिए कहा। 15 मिनट इंतजार के बाद सीएमएस ने फोन कर बताया कि यूनिट की चाबी ठेकेदार ले जाता है।
इस लापरवाही पर सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी को यूनिट का निरीक्षण कर दो दिन में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे पहले वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने केंद्र प्रशासक देवांश प्रिया सेठी से जानकारी ली। इस दौरान सहायक हेल्पर 6 जुलाई से गैरहाजिर मिला। वहां कोई पीड़ित महिला भी नहीं थी।

केंद्र प्रशासक ने बताया कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों का मानदेय काटा गया था, जो अभी तक आहरित नहीं किया गया। इस पर सीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों का मानदेय काटकर भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed