{"_id":"5f21bc288ebc3e63ac047d49","slug":"cctv-farrukhabad-news-knp574005630","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल के 13 सीसीटीवी कैमरे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल के 13 सीसीटीवी कैमरे खराब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के 13 सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इसके अलावा सर्च के सभी उपकरण पूरी तरह खराब हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम व एसपी ने मंगलवार को निरीक्षण के बाद की शासन को भेजी है।
फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में पूरे देश के कई कुख्यात कैदी हैं। जेल में 1574 कैदियों को रखने की क्षमता है। उसके सापेक्ष में 2185 कैदी बंद हैं। प्रशासनिक आधार पर अन्य जेलों से भेजे गए 45 खूंखार बंदी भी हैं। शासन जहां जेलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है वहीं सेंट्रल जेल के अधिकारी शासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
मंगलवार को निरीक्षण के बाद डीएम व एसपी ने शासन को भेजी रिपोर्ट में जेल में लगे 30 सीसीटीवी कैमरों में से 13 के खराब होने के साथ सीसीटीवी के दो मानीटर भी खराब होने की बात कही। दस मेटल डिटेक्टरों के अलावा वॉकीटॉकी के भी काम नहीं करने की बात कही है। डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डॉ. अनिल मिश्रा की इस रिपोर्ट से जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जेल अधिकारियों ने डीएम को बताया कि सर्च उपकरण व सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है।