{"_id":"61c60c34986cc3753a14b8c6","slug":"caught-a-loader-full-of-18-animals-two-arrested-farrukhabad-news-knp671505475","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 पशुओं से भरा लोडर पकड़ा, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 पशुओं से भरा लोडर पकड़ा, दो दबोचे
विज्ञापन
कंपिल। मवेशियों को भरकर जा रहे लोडर को ग्रामीणों ने घेरकर कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर को मवेशियों समेत कब्जे में ले लिया। चालक और हेल्पर को भी पकड़ लिया है। पकड़े गए लोगों ने मवेशी कायमगंज से खरीदकर बदायूं ले जाने की बात कही।
कायमगंज की ओर से शुक्रवार की सुबह कुछ लोग लोडर में भरकर पशु लेकर जा रहे थे। बाईपास रोड पर मवेशियों के रंभाने पर लोगों को शक हुआ। इस पर ग्रामीणों ने बदायूं रोड पर घेराबंदी कर लोडर को रोक लिया। लोडर में एक के ऊपर एक करके बुरी 18 मवेशी भरे थे। लोडर के चालक और हेल्पर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लोडर में बैठा एक व्यक्ति मौके से भाग गया। सूचना पर कस्बा प्रभारी मंगल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोडर के पटले हटवाए तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। पशु एक के ऊपर एक करके रस्सी से बांधकर ठूंसे गए थे। छह से अधिक पशु लहूलुहान हो गए थे। पुलिस ने चालक मेंहदी हसन निवासी बिल्सी जिला बदायूं और हेल्पर वसीम निवासी गांव खैरी थाना बिल्सी जिला बदायूं से पूछताछ की।
विज्ञापन
चालक ने बताया कि मवेशी कस्बा उसैत निवासी आलम के हैं। वह भाग गया है। बताया कि वे मवेशियों को कायमगंज से बदायूं के कस्बा उसैत लेकर जा रहे थे। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।