{"_id":"57f68d2c4f1c1bcd4e271458","slug":"caught-50-cows-were-being-taken-to-gokshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के लिए ले जाई जा रहीं 50 गायें पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के लिए ले जाई जा रहीं 50 गायें पकड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से उतारी गईं बेहोश पड़ी गायें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर काली नदी के पुल पर चालक परिचालक गोवंश से भरे ट्रक को छोड़कर फरार हो गये। बुधवार रात करीब 2 बजे लावारिस ट्रक खड़े होने की सूचना मदनपुर चौकी इंचार्ज को मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर ट्रक से 50 गौवंश बरामद किये।
इसमें एक गाय की मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य अचेतावस्था में थीं। चौकी इंचार्ज ने कुछ गायें आसपास के लोगों के सुपुर्द कर दी है। कुछ गायों का उपचार मौके पर चल रहा है।
बेवर की तरफ से ट्रक भरकर लाये जा रहे गोवंश को छोड़कर भागे चालक परिचालक के संबंध में अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां मौजूद पुलिस पिकेट ने ट्रक रोक लिया और रुपये चालक परिचालक को जाने दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि यहां पिकेट की सूचना पर चालक परिचालक गोवंश को छोड़कर फरार हो गये।
विज्ञापन
लोगों द्वारा जब सूचना दी गई, तो चौकी इंचार्ज दया महेश मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक से सभी गायों को बाहर निकाला। तीन की हालत बेहद खराब थी जबकि एक गाय मर चुकी थी। चौकी इंचार्ज दया महेश निवासी रामदत्त नगला, आलोक, राजेश निवासी रामदत्त नगला और रमेश हुसैनपुर नगला सामी को कुछ गायें सुपुर्द में दे दी हैं।
गंभीर बीमार गायों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह गायें गोकशी के लिए ले जायी जा रही थीं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर चौकी प्रभारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहम्मदाबाद के पशु चिकित्साधिकारी ने मृत गाय के शव का पोस्टमार्टम किया है।