फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the locks of two houses and shop

दो घरों व दुकान के ताले तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

Sun, 13 Jun 2021 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the locks of two houses and shop
दो घरों व दुकान के ताले तोड़कर नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन

नवाबगंज। दो घरों व दुकान में घुसे चोर हजारों की नगदी व जेवर चुरा ले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
गांव चंदनी निवासी शीशराम शनिवार रात परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। रात में किसी प्रहर चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर दस हजार रुपये, सोने के कुंडल, पायलें व अन्य सामान चुरा लिया। इसके बाद चोर गांव के ही अमित के घर में दीवार फांद कर घुस गए। चोरों ने यहां भी कमरे व बक्से का ताला तोड़ कर छह हजार रुपये व चांदी की पायलें चुरा लीं।
विज्ञापन

चोरों ने गांव के ही शाहिद की परचून की दुकान का ताला तोड़ दिया। यहां से दो हजार रुपये की रेजगारी, कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतलें, साबुन, पान मसाले के पैकेट चुरा ले गए। रविवार सुबह शीशराम, अमित व दुकानदार शाहिद को चोरी की जानकारी हुई। इस पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। तीनों लोगों ने चोरी की संयुक्त तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed