{"_id":"634ee85c0e950c6ebd588b0e","slug":"case-of-threatening-10-including-pradhan-farrukhabad-news-knp723995971","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: प्रधान सहित दस पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: प्रधान सहित दस पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 18 Oct 2022 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
फर्रूखाबाद के जहानगंज में जमानत पर छूटने के बाद जुलूस निकालकर प्रधान व उसके साथियों ने वादी पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधान सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव मुबाकरपुर निवासी पूर्व प्रधान विनीत उर्फ लालू को 29 अप्रैल 2021 को गांव के प्रधान योगेंद्र उर्फ बिल्लू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली माकर दी थी।
विज्ञापन
गोली कंधे में लगने से विनीत उर्फ लालू घायल हो गए थे। पुलिस ने प्रधान सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 16 अक्तूबर को प्रधान योगेंद्र जमानत पर छूटकर गांव में समर्थकों के साथ जुलूस लेकर पहुंचे। पूर्व प्रधान विनीत उर्फ लालू के दरवाजे पर प्रधान योगेंद्र व उनके साथियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर प्रधान योगेंद्र, शोभित यादव, धर्मेंद्र, अभिषेक, अंकित के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी प्रधान सहित अन्य की तलाश में मंगलवार को दबिश मारी, लेकिन वह अपने घरों में नहीं मिले।
विज्ञापन
