{"_id":"67c49c7ebfc15328da0640fc","slug":"case-filed-for-threatening-sharecropper-in-land-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-121300-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भूमि विवाद में बटाईदार को धमकाने में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भूमि विवाद में बटाईदार को धमकाने में मुकदमा
Sun, 02 Mar 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। पति की वरासत को लेकर देवरों से महिला का विवाद चल रहा है। राजस्व कर्मी कक्ष के बाहर महिला के देवरों ने बटाईदार को जान माल की धमकी दी। महिला ने देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली के गालिब अपार्टमेंट, परवाना रोड पीतमपुरा निवासी स्व असलम की पत्नी रेखा असलम का कायमगंज नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी देवरों से जमीन की वरासत को लेकर विवाद चल रहा है। रेखा असलम ने पिछले साल पति की भूमि को फर्जी दस्तावेजों से फर्जी वरासत करा लेने के आरोप में देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इससे दोनों के बीच रंजिश चल रही है। फिलहाल विवादित वरासत रेखा असलम के पक्ष में हो गई है।
27 फरवरी को क्षेत्रीय लेखपाल ने पैमाइश के सिलसिले में रेखा असलम को अपने कार्यालय बुलाया। इस पर उनका बटाईदार गांव लालबाग निवासी सद्दाम तहसील के पीछे लेखपाल के कार्यालय पहुंचा। कार्यालय के बाहर रेखा के देवरों ने सद्दाम को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और खून बहा देने की धमकी दी। उन्होंने रेखा असलम से भी निपट लेने की बात कही।
विज्ञापन
मामले की ऑडियो रिकार्डिंग कर ली गई। रेखा असलम ने खुद की जान को खतरा बताते हुए व उक्त घटना के मामले में देवर अंसार नवाज खां, अजमल खां, अहमद फराज खां निवासी जटवारा, पृथ्वी दरवाजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।