{"_id":"608d7f7f8ebc3e47792b8889","slug":"case-filed-against-bjp-leader-on-soldier-s-tahrir-farrukhabad-news-knp6262702136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सिपाही की तहरीर पर भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज
नवाबगंज। पीआरवी के सिपाही की तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अभद्रता कर मोबाइल तोड़ने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को एसओ ने भाजपा नेता व सिपाही में समझौता करवाकर मामले को रफादफा कर दिया था। संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने एसओ की फटकार लगाई।
थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी भाजपा नेता लाल जी ठाकुर का गुरुवार की रात गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। भाजपा नेता ने एक घटना की सूचना पीआरवी को दी थी। मौके पर पहुंचे पीआरवी के सिपाही टिंकू कुुमार ने मामले की जानकारी की और उनका वीडियो बनाने लगा। इस पर लाल जी ने सिपाही से हाथापाई कर उसका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी थी।
अपने गनर की कारबाइन छीनकर सिपाही पर तान दी। सूचना पर पहुंचे एओ अंकुश राघव ने भाजपा नेता व उनके गनर को पकड़कर थाने बैठा लिया। पुलिस ने गनर व भाजपा नेता को सिपाही से समझौता करवाकर शुक्रवार को छोड़ दिया। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो उन्होंने एसओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद सिपाही टिंकू कुमार की तहरीर पर लाल जी ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ ने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ सिपाही से मारपीट,धमकी व मोबाइल तोड़ने के अलावा सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है। गनर की उसमें कोई भूमिका नहीं पाई गई।