{"_id":"6240a431fc3c90145175fab2","slug":"case-against-34-for-assaulting-hotel-owner-s-son-farrukhabad-news-knp6878439155","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक के पुत्र से मारपीट में 34 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मालिक के पुत्र से मारपीट में 34 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होटल मालिक के पुत्र से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपी घरों से भाग गए हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलेपुर निवासी पूर्व सभासद राकेश कटियार का चौकी कर्नलगंज के सामने होटल है। होटल उनके पुत्र चलाते हैं। शनिवार को उनके बेटे गौरव के साथ मारपीट कर होटल में तोड़फोड़ की गई थी।
इस मामले में गौरव कटियार ने मोहल्ले के ही अनिल गुप्ता, मनोज, विनय गुप्ता, सुमैर, अजीत गुप्ता, राजीव गुप्ता, रामचंद्र, ऋषि, शिवम गुप्ता और 25 अज्ञात के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि ये लोग ठेली वालों से रंगदारी मांगते थे, जिसका विरोध करने करने पर उससे रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन
शनिवार की शाम सात बजे ये लोग होटल पर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। गौरव ने भागने का प्रयास किया तो अनिल गुप्ता ने रिवाल्वर तान दी। सुमैर ने तमंचे की बट उसके सिर पर मार दी।
इन लोगों ने होटल में रखा सामान तोड़ डाला। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश में भी दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों में नहीं मिले। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।