फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car rescue roadways bus upturned, 35 injured

कार बचाने में रोडवेज बस पलटी, 35 जख्मी

Wed, 27 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Car rescue roadways bus upturned, 35 injured
पलटी पड़ी रोडवेज बस को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
कार को बचाने में रोडवेज बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 35 सवारियां घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल दादी और पौत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला तकिया नशरत शाह निवासी बुद्दो देवी पत्नी फकीरे लाल कुछ दिन पहले अपनी पौत्री ज्योति के साथ लखनऊ कैंट में रह रहे पौत्र मोहन के यहां घूमने के लिए गई थी। बुधवार को तीनों लोग वापस अवध डिपो की बस से घर लौट रहे थे। इस बस में करीब 35 सवारियां बैठी हुई थीं। जब यह बस थाना राजेपुर के गांव महमदपुर गढ़िया के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन


उसी समय सामने से आ रही कार को बचाने में बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इस हादसे में सभी सवारियां घायल हो गईं। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल जिला हरदोई थाना लोनार के गांव सकरौली निवासी सत्यपाल, वेदराम, सुरेशचंद्र, हरदोई निवासी राजू अगिभनहोत्री ने अपना नर्सिंग होम में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य चुटहिल व घायल सवारियों को उनके परिजन ले गए। गंभीर घायल बुद्दो देवी और ज्योति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग अस्पताल आ गए। उधर, घटना की जानकारी पर रोडवेज विभाग के अंकुर और विकास ने थाने पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बस का चालक उमाशंकर और परिचालक श्यामसुंदर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed