{"_id":"608d55508ebc3e8d2c632e4e","slug":"candidate-s-husband-dies-under-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-knp626201776","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
प्रत्याशी के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
फर्रुखाबाद। प्रधान पद की प्रत्याशी के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाई ने जहर देने की आशंका जताई है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव आकिलपुर निवासी रावेंद्र कुमार यादव (30) की पत्नी रेखा देवी प्रधान पद की प्रत्याशी है। शुक्रवार की रात गांव में लगी चौपाल में बैठने के बाद रावेंद्र लगभग 10 बजे अपने घर पहुंचे। कुछ देर बाद ही उन्हें उल्टियां होनें लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन नाला मछरट्टा स्थित एक नर्सिग होम ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रावेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई राजेश, सुधीर, मनोज ने जहर देने की आशंका जाहिर करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर पूरे मामले की जानकारी की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी रेखा देवी, पुत्र चंदन, मधुवन व बहन शीला का रो रोकर बुरा हाल था। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।