{"_id":"58ab29fe4f1c1b0853b2350e","slug":"cancel-on-leave-without-pay-may-no-longer-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना स्वीकृत कराएं बिना छुट्टी पर कटेगा वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना स्वीकृत कराएं बिना छुट्टी पर कटेगा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों से बगैर अवकाश स्वीकृत कराए गैरहाजिर हो जाने वाले टीचर अब कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बीएसए संदीप चौधरी ने ऐसे शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए है। बीएसए का कहना है इमरजेंसी में बीईओ को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर भी अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में आए दिन शिक्षकों के गैरहाजिर हो जाने की शिकायतें मिल रही हैं। बीएसए का कहना है जब निरीक्षण में विभागीय अधिकारी जाते हैं तो या तो अवकाश का प्रार्थनापत्र रखा मिलता है या कुछ देर पहले ही जाने की बात बताई जाती है।
पत्र व्यवहार रजिस्टर पर इसकी कोई इंट्री नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इससे प्रतीत हो रहा है कि हेडटीचरों व सहायक टीचर आपस में साठगांठ करके स्कूल में छुट्टी कर रहे हैं। बीएसए ने कहा कि अब आगे से जो भी टीचर स्कूल छोड़कर जाए, वह उसकी इंट्री पत्र व्यवहार रजिस्टर में करे।
विज्ञापन
यदि आकस्मिक अवकाश (सीएल) पर जाता है तो उसे लिखित रूप से स्वीकृत कराए। हेडटीचर यदि स्कूल नहीं पहुंचता है तो बीईओ से प्रार्थनापत्र स्वीकृत कराए। इमरजेंसी हालात में बीईओ के मोबाइल पर एसएमएस भेजें। बीईओ उस एसएमएस का रिकार्ड अपने पास रखेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को