{"_id":"a031ff9f5ddd6d4e276fed8a4786a3ec","slug":"can-not-find-relief-from-winter-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाड़े से नहीं मिल रही राहत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाड़े से नहीं मिल रही राहत, लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 18 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। गलन आफत बढ़ा रही है। इससे
विज्ञापन
कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। नियमित अलाव न जलने से लोग मुश्किल में
हैं। रविवार को भी सर्दी का कहर रहा। धूप न खिलने से आलू में झुलसा व
सरसाें में मांहू रोग के लक्षण दिखने लगे हैं।
कई दिनाें से धूप नहीं निकल रही है। सुबह से रात तक धुंध छाई रहती है। हवाआें से मौसम में गलन बनी हुई है। ऐसे में बाजार से रौनक गायब है। पालिका और प्रशासन के अलाव ठंडे हैं। इनकी ओर से अलाव वाली लकड़ी कब डाली जाती, किसी को भी नहीं पता चलता है। भीड़ वाली जगहाें पर अलाव दिखाई ही नहीं देते हैं। लोग अपनी जेब से पैसा खर्च कर अलाव जलवा रहे हैं। सोमवार को सूरज पर धुंध हावी बनी रही।
सर्दी से निर्माण कार्य कम हो रहे हैं। इससे मजदूरी का भी संकट है। यात्रियाें की तादाद गिरने से रिक्शा व टेंपो चालकाें की कमाई पर भी असर हुआ है। इस समय सिर्फ गर्म कपड़ों की बिक्री करने वाले मुनाफे में हैं। इसी से संडे बाजार में सर्दी का असर कोई खास नहीं हुआ। यहां पूरे दिन बिक्री होती रही। अपर जिला कृषि अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि आलू में झुलसा व सरसों में मांहू रोग आशंका बढ़ गई हैं।