फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Campaign to be run against sleeper buses - Deputy Transport Commissioner

स्लीपर बसों के खिलाफ चलेगा अभियान - उप परिवहन आयुक्त

Thu, 05 Jul 2018 11:29 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 05 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Campaign to be run against sleeper buses - Deputy Transport Commissioner
उप परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
उप परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल ने गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध रूप से चल रहीं स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश एआरटीओ और पीटीओ को दिए हैं। अगर बस संचालक स्लीपर बसों का टैक्स जमा नहीं करते हैं, तो उनकी बसों को पकड़ कर उनके स्लीपरों को कटवा दिया जाए। वह एआरटीओ कार्यालय के नए भवन की तलाश में फर्रुखाबाद आए थे। कुछ स्थानों पर भवनों को देखा, लेकिन वह कार्यालय स्तर से ठीक नहीं मिले।
विज्ञापन


उप परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उनको कार्यालय में पत्रावलियां अस्तव्यस्त रखी हुई मिलीं। उनके आते ही आवेदक भी अपनी समस्याएं बताने लगे।
विज्ञापन


उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि मैनपुरी में स्लीपर बस पलटने से जो घटना हुई है, उसको लेकर स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। शहर में जिनती भी स्लीपर बसें हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी। परिवहन कार्यालय में आए दिन अधिकारियों से विवाद होता है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस कारण अधिकारी और बाबू फर्रुखाबाद कार्यालय आना नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह कार्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। इस कारण कार्यालय के लिए नए भवन की तलाश की जा रही है। वह नया भवन देखने आए थे। जो भवन देखे, वह कार्यालय के लिए बेहतर मिले। ट्रैवल्स एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed