{"_id":"64bad57ede4ec8b1d8074864","slug":"cable-box-explodes-two-sub-stations-stalled-lights-go-off-in-200-villages-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-944-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: केबल बॉक्स फटा, दो उपकेंद्र ठप, 200 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: केबल बॉक्स फटा, दो उपकेंद्र ठप, 200 गांवों की बत्ती गुल
Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/शमसाबाद। 33 केवी लाइन का गुरुवार रात केबल बॉक्स फुंकने से दो उपकेंद्र ठप हो गए। इससे कस्बा सहित क्षेत्र के 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को दूसरे दिन भी बिजली न मिलने से लोग भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे।
132केवी नीबकरोरी ट्रांसमिशन से निकली 33केवी एक ही लाइन से नवाबगंज व हजियापुर उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। गुरुवार रात करीब 11.45 बजे 33केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से दोनों उपकेंद्र ठप हो गए। इससे नवाबगंज कस्बा सहित क्षेत्र के 120 गांव व हजियापुर उपकेंद्र से जुड़े 80 गांव की बिजली गुल हो गई। रात में बिजली न मिलने से जहां अंधेरा पसरा रहा, वहीं गर्मी में लोगों की नींद हराम हो गई। उपभोक्ताओं ने रात में उपकेंद्र पर फोन किया, तो काल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद बिजली कर्मियों के फोन स्विच आफ हो गए। सुबह भी बिजली न मिलने से नवाबगंज कस्बा के उपभोक्ताओं को पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ा है। पानी के लिए लोगों ने दूरदराज लगे हैंडपंपों का सहारा लिया।
अवर अभियंता अनिल गौतम ने सुबह लाइनमैनो की टीम बनाकर पेट्रोलिंग कराई। नीब करोरी अंडरपास के निकट केबल बॉक्स फुंका मिला। इसके बाद केबल बॉक्स बदलने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया गया। दिन भर बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में लोगों का चैन भी छिन गया। वहीं कस्बे में दुकान खोले बैठे व्यापारी भी गर्मी में खासे परेशान रहे। अवर अभियंता अनिल गौतम व जुनेद आलम ने शाम को बताया केबल बाक्स बदलने व मरम्मत कार्य पूरा होते ही उपकेंद्र चालू कर क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।