फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   By worshipping Vat Savitri, married women prayed for a long life of their husbands

Farrukhabad News: वट सावित्री का पूजन कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

Mon, 26 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 26 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
By worshipping Vat Savitri, married women prayed for a long life of their husbands
मोहल्ला खड़ियाई में वट पूजन कर परिक्रमा करतीं सुहागिनें। - फोटो : मोहल्ला खड़ियाई में वट पूजन कर परिक्रमा करतीं सुहागिनें।
फर्रुखाबाद। सुख-समृद्धि और सौभाग्य से जुड़े सावित्री व्रत पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना को व्रत रखकर पूजा अर्चना की। समूहों में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की और मन्नत का धागा बांधा। घरों में भी महिलाओं ने पूजन किया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के मोहल्ला पटेल पार्क, खड़ियाई, श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन व कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या स्थित शिव मंदिर आदि स्थानों पर लगे वट वृक्ष में सुहागिनों की भीड़ लगी थी। हाथों में पूजा की थाली लेकर सुहागिनों ने वट वृक्ष की आरती उतारकर रोली-चंदन का तिलक कर पूजन कर रही थीं।
विज्ञापन

सुहागिनों ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए मन्नतों का धागा बांधते हुए पति की लंबी उम्र की कामना की। मोहल्ला खड़ियाई में महिलाएं वृक्ष के चारों ओर बैठकर सामूहिक रूप से पूजन कर रही थीं। पूजन के बाद कन्याओं को खरबूजा आदि दान-दक्षिणा दी। पांडवेश्वरनाथ मंदिर में भी पूजन करने के लिए दोपहर बाद तक सुहागिनों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------


वट सावित्री पूजन के पीछे यह है परंपरा

वट सावित्री पूजन के पीछे सदियों पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी वापस मांग लिए थे, तभी से इस परंपरा का निर्वहन होता चला आ रहा है। सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके वृत रखती हैं, बरगद के वृक्ष की परिक्रमा कर माता पार्वती और सावित्री का पूजन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed