{"_id":"faf54e5a2dc4fd8ff6188c516f95c907","slug":"by-protesting-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचरों ने प्रभारी बीएसए को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचरों ने प्रभारी बीएसए को दिया ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गणित/विज्ञान के लगभग दो दर्जन शिक्षकों ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। शिक्षकों ने विभाग पर शासनादेश के उल्लंघन का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
वरुण मिश्र, योगेश राजपूत, नरेंद्र राजपूत, वैभव बघेल, सोनी यादव और सुरेंद्र सिंह आदि ने दिए ज्ञापन में कहा कि हम लोगों को 21 सितंबर को नियुक्ति पत्र मिल गए थे।
विज्ञापन
विद्यालयों में हम लोग विधिवत शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी आज तक हम लोगों को सेवा पंजिका निर्माण, प्रमाण पत्रों के सत्यापन एवं वेतन भुगतान जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
शासनादेश के अनुसार 21 दिवसीय आधारभूत बैचवार प्रशिक्षण की प्रक्रिया तक शुरू नहीं की गई है। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की।