फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Buying expensive electricity SP - MP

महंगी बिजली खरीद रही सपा-सांसद

Fri, 26 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Buying expensive electricity SP - MP
भारतीय जनता पार्टी ने अमृतपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर
विज्ञापन
जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा नहीं मिला तो फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ शुक्रवार को भाजपाइयों ने तहसील अमृतपुर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को कम दामों में बिजली देने को तैयार है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार केंद्र के बजाय प्राइवेट कंपनियों से अधिक दाम पर बिजली ले रही है। इसका भार जनता पर डाला जा

रहा है। केंद्र की योजना है कि 2016 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचे। जिले की बिजली समस्या को दूर करने के लिए कई बार जिला प्रशासन से प्रस्ताव बनाने को कहा गया लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है। पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने कहा कि सपा सरकार में जनता सुरक्षित नहीं है। पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव

ने क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है। भाष्करदत्त द्विवेदी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद कई किसानों को अभी तक फसल बर्बादी का मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग जाम किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि सपा सरकार जनता के साथ छल कर रही है। चुनाव से पहले सपा ने बिजली, खाद और पानी की किल्लत दूर करने का वादा किया था। यह समस्याएं अभी भी बरकरार हैं। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा कि सपा सरकार में पुलिस पिट रही है। ऐसे में जनता की रक्षा कैसे होगी। प्रभाकर त्रिवेदी,

डा. भूदेव राजपूत, अविनाश सिंह चौहान, विमल कटियार और अजीत पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रभूनाथ को सौंपा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, अनिल अवस्थी, देवेंद्र अवस्थी, रनवीर वर्मा, अनुराग सिंह, शिवनरायन पांडेय, अजय सिंह चौहान, रघुपाल सिंह, रामवीर शुक्ल, रामस्वरूप वर्मा, रामनरेश मिश्र, विनोद प्रकाश द्विवेदी, दिलीप भारद्वाज, नंदकिशोर, नीरज अवस्थी और शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed