फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Businessman died in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो में सवार नीबू व्यापारी की मौत

Sun, 20 Dec 2020 06:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Businessman died in road accident
शिवबालक की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
सड़क हादसे में व्यापारी की मौत
विज्ञापन

जहानगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से टेपों में सवार नीबू व्यापारी की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। व्यापारी की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज निवासी शिवबालक शाक्य (30) नीबू का व्यापार करता थे। वह रविवार सुबह अर्रापहाड़पुर की मंडी से नीबू खरीद कर टेंपो में लदवाकर जनपद कन्नौज की छिबरामऊ मंडी बेचने गए थे। छिबरामऊ से लौटते समय लगभग 7.30 बजे टेंपो महरूपुर बीजल गांव के सामने पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया और व्यापारी की दब कर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे भाई सुभाष चंद्र ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची मृतक की पत्नी पूजा देवी, पुत्री आरूषी, भाई सुभाष, जितेंद्र, मां रामकटोरी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed