फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Business leaders united to protest against the arrest of tobacco laden trucks

Farrukhabad News: तंबाकू लदे ट्रक पकड़े जाने के विरोध में व्यापारी नेता एकजुट

Fri, 04 Oct 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Business leaders united to protest against the arrest of tobacco laden trucks
कायमगंज। तंबाकू लदी दो गाड़ियां पकड़े जाने के विरोध में तीनों व्यापार मंडल के नेता एकजुट हो गए। व्यापारी नेताओं ने तहसील जाकर एसडीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने सड़क पर जा रहीं तंबाकू लदी दो गाड़ियों को पकड़कर जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया था। व्यापारियों का कहना यह है कि ट्रक लोड होकर कांटा कराने के लिए निकलता है। वैसे ही नायब तहसीलदार उसे पकड़ लेते हैं। जीएसटी विभाग उस पर जुर्माना वसूल रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि मंडी समिति के सभापति के अधिकार से एसडीएम तो गाड़ी पकड़ सकते हैं,लेकिन नायब तहसीलदार को कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि उनके कहने पर ही पिछले दिनों ट्रक पकड़े गए हैं। कहा कि कांटा कराने के लिए ट्रक निकाला जाए तो उस माल की गिनती एक कागज पर लिखकर दी जाए। ट्रक की चेकिंग रोकी नहीं जा सकती है। व्यापारी नेताओं ने टुबैको ट्रेड एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल लोकेश गुट के जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, संजीव अग्रवाल, बंसल गुट के अध्यक्ष उमेश गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, रवि गर्ग गुट के अध्यक्ष आदेश अघ्नोयरी, तंबाकू ट्रेड अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, रवि कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed