फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Business leaders united against removal of encroachment

अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापारी नेता एकजुट

Sat, 25 Jan 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Business leaders united against removal of encroachment
मंडी में प्लेट फार्म से टट्टर हटाने का विरोध जताते व्यापारी नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
मंडी समिति में प्लेटफार्म पर रखे माल की सुरक्षा के लिए बनाए गए टट्टर को अतिक्रमण का नाम देकर हटाने की चेतावनी के विरोध में व्यापार मंडल के तीनों गुटों के नेता एकजुट हो गए हैं। व्यापारी नेताओं ने बैठक कर इसके विरोध में प्रदर्शन किया और कहा कि उनकी मांग न मानी गई तो सोमवार से धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

मंडी समिति को हाईटेक बनाने के लिए ई-नेम आफिस बनाया जा रहा है। मंडी के प्लेटफार्म पर गल्ला आढ़तियों का माल रखा है। इसकी सुरक्षा के लिए व्यापािरयों ने आसपास बांस के टट्टर लगा रखे हैं। मंडी सचिव ने अतिक्रमण बताते हुए इन्हें हटाने की चेतावनी दी। शनिवार को तीनों व्यापार मंडल के नेता एकजुट हुए और मंडी में संयुक्त बैठक की।
विज्ञापन

इसमें गल्ला आढ़ती समेत अन्य व्यापारी भी शामिल हुए। बंसल गुट के उमेश गुप्ता, सत्यनारायन वर्मा, शिवबालक शर्मा, दिनेश बाथम, कंछल गुट के संजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और मिश्रा गुट के आदेश अग्निहोत्री, ईशहाक भाई व कानूनी सलाहकार वीरेंद्र सिंह एडवोकेट ने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में मंडी में सफाई व्यवस्था व अन्य कई समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही प्लेटफार्म तोड़कर बनाए जा रहे ई-नेम आफिस पर भी सवाल खड़े कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब टट्टर हटा दिए जाएंगे तो प्लेटफार्म पर रखे माल को जानवर नुकसान पहुंचाएंगे। मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। यदि उनकी मांग पूरी न हुई तो सोमवार से वह धरना प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद सभी व्यापारी नारेबाजी करते हुए मंडी सचिव के दफ्तर पहुंचे, लेकिन वहां सचिव नहीं मिले। व्यापारी मंडी इंस्पेक्टर शिवम सक्सेना से वार्ता कर चले गए। प्रवीन यादव, इरशाद भाई, रजनेश यादव, विनोद गुप्ता, पिंटू गुप्ता, बृजकिशोर दुबे, आबिद हुसैन, रफी खाँ, रमन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed