फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Business leaders came out to protest against the ban on sale of tobacco along with pan masala.

Farrukhabad News: पान मसाला के साथ तंबाकू बिक्री पर रोक के विरोध में उतरे व्यापारी नेता

Tue, 04 Jun 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Business leaders came out to protest against the ban on sale of tobacco along with pan masala.
कायमगंज। खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं। व्यापारी नेताओं ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम यदुवंश कुमार को मुख्यमंत्री को दिया। इसमें नए नियम को रद्द करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन को लेकर खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने एक जून से पान मसाला के साथ तंबाकू बिक्री पर रोक लगा दी है। सोमवार को व्यापार मंडल (लोकेश गुट) के जिलाध्यक्ष मनोज कौशल के नेतृत्व में तमाम व्यापारी तहसील कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने नए नियम को रद्द करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कहा गया कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के विनियम 2-3-4 में स्पष्ट है कि पान मसाला में तंबाकू मिलाकर नहीं बेच सकते, लेकिन पान मसाला और तंबाकू को अलग-अलग पैकिंग में बेचने पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में रिटेल के छोटे दुकानदार घरेलू आवश्यकताओं के सभी प्रकार के सामान एक ही परिसर में बेचकर समाज को सभी आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने का कार्य हजारों साल से करते आ रहे हैं। बाजार में मौजूद स्टॉक को भी समाप्त करने का समय भी नहीं दिया गया है, ऐसे आदेश से व्यापारी उत्पीड़न व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश सरकार को भी राजस्व का बड़ा नुकसान होगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ, कमलेश भारद्वाज, जितेंद्र रस्तोगी, मंशाराम गुप्ता, वसीम अंसारी, जीशान, नितिन भारद्वाज, राजकिशोर सक्सेना, बबलू राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed