फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bus and Bolero collide, youth dies

बस व बोलेरो में भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 24 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bus and Bolero collide, youth dies
लोहिया अस्पताल में गमगीन बैठे रजनीश के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार एक बराती की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गढ़िया बबुरारा निवासी रजनीश (24) के भतीजे अभिषेक की बरात शुक्रवार को सवायजपुर के गांव मानक नगर दहिलिया आई थी। रजनीश अन्य बरातियों के साथ भोर में करीब चार बजे बोलेरो से घर के लिए निकला। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव तुषौर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बोलेरो सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो में फंसे रजनीश (24), सुशील कुमार (30), सर्वेश (31), थाना बेहटा गोकुल के गांव जसमई खिलौना के संजय कुुमार (25), शाहजहांपुर के अल्हागंज निवासी रोहित (22) को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिवार के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। रजनीश खेती करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई बृजेश, मां सुशीला, बहन सुधा, संध्या और सुमन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed