{"_id":"a13d4ee17f5e7c7829aa27a5e4a51ea2","slug":"burning-of-garbage-exploded-in-two-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलते कूड़े में विस्फोट से दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलते कूड़े में विस्फोट से दो झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कूड़ा जलाते समय हुए धमाके से दो लोग झुलस गए। इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला नखास में कलीम के मकान का निर्माण हो रहा है। सोमवार की दोपहर कलीम ने घर से कूड़ा निकाल कर इसमें आग लगा दी।
यहां पर मोहल्ले का ही छह साल का बच्चा रेहान पुत्र जीशान खेल रहा था। कलीम पास में ही खड़े थे। अचानक कूडे़ के ढेर में विस्फोट होने से कलीम और रेहान झुलस गए। घायलाें को परिजनाें ने अस्पताल में भर्ती कराया। कलीम ने बताया कि कूडे़ में बल्ब था। वह आग की गरमाहट से फट गया। वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना था कि कूड़े में तेज धमाके वाला बम था। पुलिस ने अस्पताल में कलीम से पूछतांछ की।