फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Burglars broke the lock lakh jewelery stolen

चोरों ने ताला तोड़ आठ लाख के जेवर चुराए

Thu, 15 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 15 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Burglars broke the lock lakh jewelery stolen
एक किलो चांदी, 10 किलो चीनी और 10 देशी घी के डिब्बे भी ले गए, पुलिस और फील्ड यूनिट कर्मी मौके पर पहुंचे - फोटो : amarujala

विज्ञापन
गांव किसरौली में बुधवार रात दीवार फांदकर किसान के घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपयों के जेवर, नगदी व खाद्य सामग्री चुरा लिए। इसकी जानकारी सुबह परिजनों के जागने पर हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची।


गांव किसरौली निवासी विजय गंगवार का दो मंजिल मकान है। वह बुधवार को अपने दूसरे मकान में सोने के लिए गए थे। दो मंजिल वाले मकान में उनकी पत्नी व बच्चे लेटे हुए थे। रात के समय चोर दीवार के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंच गए और दूसरी मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी, चीनी व अन्य खाद्य सामग्री और कपड़े चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह विजय गंगवार की पुत्री दिव्या चाय बनाने के लिए चीनी लेने ऊपर बने कमरे में गई तो वहां कमरे का ताला टूटा पड़ा था और गेट खुले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर वह चीख पड़ी और भागकर नीचे आने के बाद मां रूबी को जानकारी दी। विजय गंगवार भी घर आ गए और चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को बताया। प्रभारी एसओ आरबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर पीड़ित से पूछताछ की।


इसके बाद डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट को बुलवाया गया। सीओ ने मौके पहुंच कर घटना स्थल पर कई जगह के फिंगरप्रिंट लिए।

पीड़ित विजय गंगवार ने बताया कि चोरी  62 हजार रुपये नगद, 26 तोला सोने के जेवर(कीमत लगभग 7.80 लाख), एक किलोग्रामी चांदी (कीमत लगभग 50 हजार रुपये), 10 किलो की चीनी की बोरी, 10 देशी घी के डिब्बे व अन्य सामान चोरी कर ले गए है। प्रभारी एसओ आरबी सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed