फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bunshi Kanshiram Colony Havatpur Garhiya

अराजकतत्वों का अड्डा बनी कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया

Mon, 19 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 वर्ष 2008 में बसपा शासनकाल में जिले में तीन स्थानों पर गरीबों को छत देने के लिए 1500 आवास बनवाए गए। यह आवास टाउनहाल के नीचे, बधौआ भोलेपुर और हैवतपुर गढ़िया में बनवाए गए।
विज्ञापन


इनमें कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया अराजकतत्वों का अड्डा बन गई है। यहां शाम होते ही सट्टा, जुआ और देह व्यापार का धंधा शुरू हो जाता है। इसका कारण यह है कि अपात्रों ने मिले हुए आवास किराये पर उठा रखे हैं।
विज्ञापन


जिससे कालोनी में रहने वाले पात्र लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ती है। कालोनीवासियों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से यहां अवैध धंधे फल-फूल रहे हैं और अराजकतत्व खुलेआम घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में सर्वाधिक 1296 आवास बने हैं। इन आवासों के आवंटन का जिम्मा जिला अभिकरण कार्यालय डूडा को दिया गया था। आवास आवंटन में धांधली बरती गई और अधिकतर अपात्रों को आवास आवंटित कर दिए।

अपात्रों ने अपने आवासों को किराये पर उठा दिया। सूत्रों की मानें तो हैवतपुर गढ़िया में ब्लाक संख्या 16 मकान नंबर 245 में सोनू कुमार 700 प्रतिमाह देकर किराये पर रह रहे हैं, जबकि आवास मनोज मिश्र के नाम आवंटित है।


ब्लाक नंबर 38 मकान नंबर 600 में बाला देवी किराये पर रह रही हैं। यह आवास मोनी ठाकुर निवासी मोहम्मदाबाद के नाम है। इसी तरह अधिकतर आवास किराये पर उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed