फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bunch cable wire fell on the shop after getting stuck in the bus, the passengers jumped

बस में फंसकर दुकान पर गिरा बंच केबल का तार, यात्री कूदे

Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bunch cable wire fell on the shop after getting stuck in the bus, the passengers jumped
शहर के बढ़पुर में रोडवेज बस में फंसा बंच केबल व टूट कर गिरा तार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जा रही अनुबंधित बस की छत में बंच केबल का तार फंस गया। इससे तार टूटकर सब्जी की दुकान पर जा गिरा। इससे भगदड़ मच गई। बस के यात्री नीचे कूद पड़े।
विज्ञापन

मुख्यमार्ग पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद बस हटने पर जाम खुल सका। गनीमत रही कि बस में करंट नहीं दौड़ा।
बस शाम करीब पौने छह बजे स्थानीय बस स्टैंड से 17 यात्री लेकर जलालाबाद की ओर चली। इसी बीच बढ़पुर मंदिर के सामने लटक रहा बंच केबल इसकी छत में फंस गया।
इससे उसमें लगा लोहे का तार टूटकर सब्जी की दुकान पर जा गिरा। तार फंसते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। चालक, परिचालक और यात्री मुख्य खिड़की से कूद गए।
गनीमत रही कि उस तार में करंट नहीं था। आसपास के लोगों ने बांस की लकड़ी से तार निकालने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। इससे मुख्यमार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

चालक ने बस की छत पर चढ़कर तार को बमुश्किल निकाला। करीब आधा घंटे बाद बस वहां से हटाई जा सकी। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed