{"_id":"57964c254f1c1b890221e28f","slug":"bum-bum-bhole","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम बम भोले से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम बम भोले से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
भोर से ही शिवालय में बोल बम, ऊं नम: शिवाय: के उद्घोष से गूंज उठे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। भोर से ही शिवालय में बोल बम, ऊं नम: शिवाय: के उद्घोष से गूंज उठे। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनौती मांगी।
शहर के रेलवे रोड स्थित प्राचीन पांडेश्वरनाथ मंदिर के कपाट सुबह 4.15 बजे ही खुल गए। भोर से ही भक्तों का पांडेश्वरनाथ मंदिर में आना शुरू हो गया। भक्तों की उमड़ी भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए मंदिर कमेटी के लोगों ने लाइन लगवाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करवाया। यही हाल मंदिर परिसर में बने द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम का भी रहा।
दोपहर को भव्यता के साथ शिवशंकर की झांकी सजाई गई। पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि देर रात करीब 12.10 बजे रुद्राभिषेक के बाद आरती हुई। उधर, घुमना कोतवाली के पीछे स्थित कोतवालेश्वर नाथ मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई। लोगों ने बेल, पत्र, धतूरा, पुष्प और प्रसाद चढ़ाकर भगवान शिवजी से सुख, शांति की कामना की।
विज्ञापन
इसके साथ ही नया कोठा पार्चा स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर, भूतेश्वरनाथ मंदिर और मठिया देवी स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए मेला सा लगा रहा। पांडेश्वरनाथ मंदिर और कोतवालेश्वर नाथ मंदिर में पुलिस बल तैनात रहा।
वहीं नवाबगंज क्षेत्र के गांव पुठरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कांवरियों और भक्तों ने पहुंचकर गंगाजल चढ़ाया और मन्नत मांगी। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला सुभाष नगर स्थित जय शिव दुर्गा मंदिर, लालबिहारी धर्मशाला स्थित, पुरानी पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित शिव मंदिर, रेलवे रोड और जहानगंज रोड स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने प्रसाद आदि चढ़ाकर मनौती मांगी।