फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bum-bom Bhole and Har-Har Ganga to Gunja area in farrukhabad

बम-बम भोले व हर-हर गंगे से गूंजा क्षेत्र

Sun, 03 Feb 2019 10:45 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bum-bom Bhole and Har-Har Ganga to Gunja area  in farrukhabad
मेला श्रीरामनगरिया में रविवार को पूरे दिन बम-बम भोले और हर-हर गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। साधु-संतों की ओर से जलयात्रा, कलश यात्रा और शोभायात्राएं निकाली गईं। तलबारबाजी और चिमटाबाजी के करतब भी दिखाए। शोभायात्राओं में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


बच्चा स्वामी आश्रम से स्वामी शिवस्वरूप की अध्यक्षता में जलयात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, राधा-कृष्ण और शिव परिवार की झांकियां देखने के लिए कल्पवासियों की भीड़ लगी रही। साधु-संतों ने गंगाजल भरकर पूजन-अर्चन किया। सत्यस्वरूप ब्रह्मचारी, मुनीश आश्रम, सेवाश्रम, स्वामी जगदीश, ठाकुरबाबा, रामपाल पांडेय, रमेशचंद्र पांडेय और उमाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, संत शिवबोध आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई। साधु-संत तलबारबाजी, चिमटाबाजी आदि के करतब दिखाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर रामचंद्र आश्रम, वीरेंद्र आश्रम और धर्म चैतन्य आदि मौजूद रहे। इधर, पांचाल घाट स्थित महाकालेश्वरनाथ मंदिर से धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। पूजन-अर्चन के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। कृष्ण बहादुर अस्थाना, अर्चना दीक्षित और बाबा सेवादास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन कैमरा न देख साधु-संतों ने रोकी शोभायात्रा 
फर्रुखाबाद। मेला श्रीरामनगरिया समिति की ओर से आदेश है कि साधु-संतों की शोभायात्राओं के दौरान ड्रोन कैमरे ने निगरानी की जाएगी। रविवार को शोभायात्रा के दौरान ड्रोन कैमरा न देख साधु-संतों ने रास्ते में ही शोभायात्रा रोक दी और मेला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने लगे। एसआई अंगद सिंह ने साधु-संतों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर एसआई ने तुरंत ड्रोन कैमरे मंगवाकर चालू करवाए। इसके बाद शोभायात्राएं आगे बढ़ाई गईं। 

पांचाल घाट पुल पर लगा जाम 
मेला श्री रामनगरिया में कई शोभायात्राओं के निकलने के चलते पांचाल घाट पुल पर रविवार दोपहर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब एक घंटे लग गए। हालांकि जाम खुलने के बाद भी पूरे दिन रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही। ब्यूरो

 
भंडारे का हुआ आयोजन 
मानव उत्थान ट्रस्ट शाखा की ओर से चाचूपुर मोड़ पर स्थित संत श्री आसाराम बापू आश्रम में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जयनरेंद्र अग्निहोत्री, संदीप कुमार, शशि कुमार सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण दीक्षित, स्वतंत्र गुप्ता, राजेश, शिवमोहन और प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed