फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullion trader accused of raping a teenage girl

Farrukhabad News: सराफा व्यापारी पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader accused of raping a teenage girl
फर्रुखाबाद। किशोरी ने सराफा व्यापारी पर कई बार दुष्कर्म करने, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्ष की किशोरी ने शुक्रवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। मां मानसिक रूप से बीमार रहती है। उसकी चाची की सराफा व्यापारी की दुकान के पास कपड़े की दुकान है। वर्ष 2022 में सावन के महीने में सराफा की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। चाची ने सराफा व्यापारी के घर काम करने के लिए भेज दिया। वह सराफा व्यापारी के घर काम कर रही थी। तभी सराफा व्यापारी ने उसको पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर सराफा व्यापारी ने जान से मारने की धमकी दी। उसने लगातार आठ दिन तक दुष्कर्म किया। इस बारे में चाची को बताया। उसने शांत रहने की हिदायत दी। चाची का भाई घर आया और उसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सराफा व्यापारी ने उसके बाद भी कई बार दुष्कर्म कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed