फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullies beat up women when animals enter the farm

जानवर खेत में घुसने पर दबंगों ने महिलाओं को पीटा

Sat, 05 Dec 2020 06:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat up women when animals enter the farm
जानवर खेत में घुसने पर दबंगों ने महिलाओं को पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। खेत में जानवर घुसने से गुस्साए दबंगों ने दो महिलाओं को पीट दिया। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में लिया है।
मऊदरवाजा थाने के गांव अदियुली निवासी सुनीता देवी और रीना देवी ने पुलिस को बताया कि उनके जानवर शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोगों के खेत में घुस गए थे। इससे खफा दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शनिवार सुबह घायल महिलाओं ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। कुछ ही देर बाद महिलाओं को पीटने वाले युवक भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लेकर जांच शुरू की है। दोनों घायल महिलाएं करीब एक घंटे तक थाने में ही जमीन पर बैठी रहीं। वहीं थाने के दरोगा उनसे पूछताछ करते रहे। मगर बेंच पर बैठाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed