फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullies barged into the house of women and children

दबंगों ने घर में घुसकर महिला, पुत्री व पुत्र को पीटा

Sun, 31 Jan 2021 06:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Bullies barged into the house of women and children
कोतवाली में शिकायत करने पहुंची पीड़ित माधुरी। - फोटो : FARRUKHABAD
दबंगों ने महिला व बच्चों को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कुछ दबंगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला पर हमला बोल दिया। बचाने आई पुत्री और पुत्र को भी धुन डाला। हद तो तब हो गई, जब कादरीगेट पुलिस के सामने भी युवकों ने दबंगई दिखाई।
शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर निवासी माधुरी पत्नी सर्वेश कुमार घर में थी। रविवार दोपहर में कुछ दबंग घर में घुस आए। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर पीटने लगे। बचाने आई बेटी और बेटों को भी पीटा। मारपीट की सूचना मिलते ही कादरीगेट चौकी पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

मगर दबंगों ने पुलिस के सामने भी अभद्रता की। बाद में युवक फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। कादरीगेट चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed