फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullets, stones pelted in land dispute

भूमि विवाद में दो पक्षों एक दर्जन राउंड फायरिंग, पथराव

Wed, 03 Feb 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bullets, stones pelted in land dispute
मोहम्मदाबाद के गांव लगुनाबारी में उपद्रवियों द्वारा फेंके गए राजवीर के घर में पड़े ईंट-पत्थर। स? - फोटो : FARRUKHABAD
भूमि की रंजिश में लगुनावरी गांव में दो पक्षों में करीब 12 राउंड फायरिंग होने के साथ पथराव हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों ने मारपीट व पथराव की तहरीर दी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लगुनावरी निवासी राजवीर सिंह राजपूत व नाहर सिंह के बीच में कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार रात नाहर सिंह ने सूखे आम के पेड़ की लकड़ी तोड़ ली। राजवीर सिंह राजपूत ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर दोनों गालीगलौज करने लगे। शोर सुनकर दोनों के परिजन निकल आए और पथराव करने लगे। इससे भगदड़ मच गई। कुछ देर में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दर्जन राउंड हवाई फायरिंग की। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग घरों में दुबक गए। ग्रामीण ने गांव में पथराव व फायरिंग की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पथराव व मारपीट की जवाबी तहरीर दी गई। पथराव से राजवीर का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। घटना स्थल पर ईंट पत्थर फैले थे। घटना के बाद से गांव में तनाव है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद मुुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed