{"_id":"617aee61b86c4279754ec3ad","slug":"bukhar-dead-singer-farukhabad-farrukhabad-news-knp6609921107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक कलाकार के पौत्र की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक कलाकार के पौत्र की बुखार से मौत
विज्ञापन
कायमगंज। मुंबई के गायक कलाकार इदरीश निजामी के 10 वर्षीय पौत्र की बुखार में प्लेटलेट्स घटने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार काफी दुखी है। एक माह पूर्व ही निजामी के बेटा-बहू बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव अताईपुर आए थे।
कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी गायक कलाकार इदरीश निजामी वर्षों से परिवार सहित मुंबई में रह रहे हैं। एक माह पूर्व उनके बेटे तहजीब निजामी पत्नी व बच्चों के साथ अपने गांव अताईपुर आए थे। मंगलवार को तहजीब निजामी के 10 वर्षीय पुत्र अब्दुल कलाम को बुखार आ गया था।
स्थानीय डॉक्टर की सलाह पर बुखार की जांच कराई तो उसमें प्लेटलेट्स 80 हजार रह गईं। जांच रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिवार के लोग उसे फर्रुखाबाद लेकर पहुंचे। वहां निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां पर जांच कराई तो प्लेटलेट्स घटकर 30 हजार रह गईं। इसके बाद मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को बुधवार को दफना दिया।
विज्ञापन
बेटे की मौत से मां तरन्नुम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अब्दुल कलाम अपने एक भाई अरम व एक बहन ऐहिरा से बड़ा था। गायक कलाकार इदरीश निजामी व उनकी पत्नी शाहिदा खान को सूचना दी गई, लेकिन वे आ न सके।