फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSP sold in Dalit vote Manavendra

बसपा में बिकते दलितों के वोट-मानवेंद्र

Wed, 29 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 BSP sold in Dalit vote Manavendra
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड मंडल मानवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
 बसपा सुप्रीमो टिकट देने के लिए करोड़ों रुपये लेती हैं। बसपा में दलितों के वोट बेचे जाते हैं। सपा में परिवारवाद नजर आता है। अबकी बार 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड मंडल मानवेंद्र सिंह ने स्वागत समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन


ठंडी सड़क स्थित केएम हाउस में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में बोलते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति है। मायावती जन्मदिन के नाम पर करोड़ों रुपये का चंदा करती हैं। कहा कि कानपुर और बुंदेलखंड में 52 विधानसभाएं हैं। बीते दिन कानपुर में हुई सभा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वादा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 52 सीटें भाजपा की झोली में ही जाएंगी।
विज्ञापन


यह वादा उन्होंने कार्यकर्ताओं के बल पर ही किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी निचले स्तर तक नहीं है। इसलिए कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी निचले स्तर तक पहुंचा दें। स्वागत समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और कार्यक्रम संयोजिका मिथलेश अग्रवाल ने 21 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर खड़ा है। कहा कि बूथ सम्मेलन के लिए एक-एक प्रभारी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं लेकिन कुछ लोग अपने नाम का प्रचार कर रहे हैं। लोग प्रचार करें लेकिन सिर्फ कमल के नाम पर वोट मांगें।


मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक मिथलेश अग्रवाल और पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विमल कटियार, वीरेंद्र कठेरिया, चेयरमैन विजय गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, रमा कनौजिया, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, डा. भूदेव राजपूत, राजीव सिंह, अभय सिंह जनसेवक, नागेंद्र राठौर, शैलेंद्र राठौर, सर्वेश अंबेडकर, डा. महिपाल सिंह, प्रबल त्रिपाठी, ममता सक्सेना और बबिता पाठक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed