{"_id":"698b8f20be0ba7a6fe0104f6","slug":"bsa-ordered-an-inquiry-into-the-schools-recognition-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-137229-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बीएसए ने स्कूल की मान्यता की जांच के आदेश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बीएसए ने स्कूल की मान्यता की जांच के आदेश दिए
विज्ञापन
कमालगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दवा खाने से बीमार पड़े बच्चों के विद्यालय की मान्यता आदि की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्हें आज ही ब्लॉक संसाधन केंद्र से दवा मिली थी। ब्लॉक क्षेत्र के जवाहर लाल प्रेमा देवी जूनियर हाईस्कूल मोहद्दीनपुर में दवा खाने के बाद बीमार पड़े बच्चों को देखने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ सिंह सीएचसी पहुंचे। अस्पताल में भर्ती बच्चों से जानकारी ली। अभिभावकों से भी बात की। उन्होंने विद्यालय की मान्यता का विवरण तलब किया। मान्यता व शर्तों की जांच के आदेश दिए। वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य फूलसिंह ने कहा कि 2002 से विद्यालय को पांचवीं की मान्यता मिली। 2006-07 से जूनियर की मान्यता है। सुबह ही ब्लॉक संसाधन केंद्र से दवा मिली थी। 265 बच्चों में उपस्थित हुए सभी 150 बच्चों को दवा खिला दी गई थी। इससे पहले वाले अभियान में भी कीड़े वाली दवा खिलाई गई थी। इस बार बच्चों की तबीयत बिगड़ी।
मैम ने ग्लूकोज पिलाया तो जान में जान आई
कक्षा तीन की छात्रा गुंजन ने बताया कि दवा खाने के पांच मिनट बाद ही उसे चक्कर आने लगे। सिर में जोर का दर्द उठा। वह दोनों हाथों से माथा पकड़कर बैठ गई तो आरती मैम ने ग्लूकोज पिलाया। इस पर उसके शरीर में मानों जान में जान आई। कुछ बच्चे जमीन पर गिर भी गए। शिक्षकों ने कक्षा में आकर दवा पिलाई थी। सीएमओ ने सूर्यांश का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र ने सभी बच्चों का हाल लिया तो पांचवीं कक्षा के छात्र सूर्यांश ने कहा कि उसके पेट में दर्द पहले भी होता था। इस बार दर्द बढ़ गया। इस पर सीएमओ ने डॉ. विकास पटेल को सूर्यांश का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोहिया अस्पताल रेफर करने को कहा।