{"_id":"65d8f7c4319eb0cc910838a3","slug":"brothers-and-sisters-deprived-of-up-board-exam-due-to-not-getting-admit-card-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-108618-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रवेश पत्र न मिलने से भाई-बहन यूपी बोर्ड परीक्षा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रवेश पत्र न मिलने से भाई-बहन यूपी बोर्ड परीक्षा से वंचित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कॉलेज के प्रधानाचार्य के प्रवेश पत्र नहीं दिए जाने से कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले भाई-बहन की हिंदी विषय की परीक्षा छूट गई। पिता ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।
हंसापुर गौराई निवासी संदीप कुमार ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की। कहा कि उनका पुत्र अंशुल और पुत्री काजल विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में स्थित सत्य प्रकाश मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज मधुपुर में कक्षा 12 में पढ़ते हैं। आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य विकास कुमार ने उनके बच्चों के प्रवेश पत्र नहीं दिए। इससे उनका पहला पेपर छूट गया। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
संदीप कुमार ने को बताया कि प्रधानाचार्य ने एडमिट कार्ड नहीं दिया, जिससे उनके बच्चे इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं दे सके। संदीप ने बताया कि आज टीम भी जांच करने आई थी। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने बताया कि संदीप के बच्चों ने उनके विद्यालय से 2022 में हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था, जिसकी टीसी भी वह ले जा चुके हैं। संदीप कुमार बेवजह आरोप लगा रहे हैं। छात्रा काजल ने बताया कि प्रधानाचार्य ने उसे न तो हाईस्कूल की टीसी दी और न ही स्कूल से नाम काटा। एडमिट कार्ड भी प्रधानाचार्य ने नहीं दिया, जिससे उसकी व उसके भाई अंशुल की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार
मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अगर कोई विद्यालय एडमिट कार्ड नहीं दे रहा है तो अभिभावक को मुझसे आकर शिकायत करनी चाहिए थी। जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूटी है, वह अगला पेपर दे सकते हैं। उन्हें एडमिट कार्ड दिलवाया जाएगा।
- नरेंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक