{"_id":"0329a5205e3dfb160cf65a5c1022ded3","slug":"broken-into-and-stolen-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर जेवर और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर जेवर और सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली अंतर्गत रायदीप चंद्र रस्तोगियान में शनिवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर जेवर और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी कर रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रायदीप चंद्र रस्तोगियान निवासी विनय तिवारी मोहल्ला सधवाड़ा में काम करते हैं। शनिवार को विनय की मामी झुलस गई थी, उन्हें नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट अस्पताल में परिवार के साथ देखने गए थे। विनय ने मकान के गेट पर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन
रात में चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी से जेवर और बक्सों को खोलकर अन्य सामान चोरी कर ले गए। रात करीब एक बजे जब विनय परिवार के साथ घर पर आए तो मकान का ताला टूटा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। विनय ने बताया कि चोर करीब 1.25 लाख के जेवर और घरेलू सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन