फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Broken glass counter cash, cashier's head burst

कैश काउंटर का शीशा टूटा, कैशियर का सिर फूटा

Sat, 12 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Broken glass counter cash, cashier's head burst
बैंक में टूटा पड़ा कैशियर काउंटर का शीशा। - फोटो : amarujala
क ऑफ इंडिया की शाखा में सुबह से रुपयों को बदलने और जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लाइन लगवाकर लोगों को छोटे नोटों को दिया जा रहा था। इसी दौरान लाइन में धक्कामुक्की होने से लोग कैशियर से टकरा गए और वह कैश काउंटर से भिड़ गए।

इससे काउंटर पर लगा शीशा टूट गया और कांच सिर व हाथ में लगने से कैशियर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।


शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सुबह नौ बजे भीड़ उमड़ी। कैशियर नागिन कुमार निराला नोट बदल कर दे रहे थे। इस दौरान लाइन में लगे लोगों ने पीछे से धक्का मारना शुरू कर दिया। इस धक्कामुक्की में उपभोक्ता कैशियर के काउंटर के शीशे से टकरा गया।


इससे शीशा टूट गया और कांच कैशियर के सिर व हाथ में लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बैंक कर्मचारी हेड कैशियर को प्राइवेट अस्पताल मेें लेकर गए। इस कारण एक घंटे तक काम बंद रहा। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कसबा निवासी सतीश गुप्ता व जाफर नगर निवासी जावेद को पकड़ कर थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed