फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brick sales closed in protest against the increase in GST

जीएसटी बढ़ने के विरोध में 17 तक ईंट बिक्री बंद

Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Brick sales closed in protest against the increase in GST
फर्रुखाबाद। जीएसटी बढ़ने के विरोध में भट्ठा संचालकों ने 17 सितंबर तक ईंट बिक्री बंद करने की घोषणा कर दी। प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स महासंघ की शहर की सेठ गली स्थित कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर रविवार को बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कृष्ण दत्त द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि एक अप्रैल से टैक्स एक प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। ईंट के लिए नया स्लैब तैयार किया गया।
जेसीबी से मिट्टी खनन के नाम पर वाहन सीज कर प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोयला अब 24 हजार रुपये टन मिल रहा है। इससे ईंट की लागत बढ़ गई तो जनता को कम मूल्य पर ईंट कैसे मिले।
विज्ञापन

सरकारी कार्यों में लाल ईंट की जगह डेढ़ गुनी कीमत की सीमेंटेड ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो पर्यावरण के अनुकूल भी नहीं है। निर्माण संघ से निर्णय लिया है कि एक अक्तूबर तक न तो भट्ठा संचालक और न ईंट का उत्पादन किया जाएगा। विनियमन शुल्क भी जमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लागत बढ़ने के साथ जीएसटी पर बेतहाशा वृद्धि व खनन में प्रशासन द्वारा उत्पीड़न के विरोध में पूरे देश के भट्ठा संचालकों ने हड़ताल का निर्णय लिया है। इसके चलते 12 से 17 सितंबर तक किसी भट्ठे पर ईंट की बिक्री नहीं की जाएगी। इस दौरान महेंद्र सिंह कटियार, केके पाठक, राकेश दीक्षित आदि भट्ठा संचालक मौजूद रहे।
उत्तम बाजपेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed