{"_id":"5e99a5828ebc3e76082984a2","slug":"bribe-taken-from-young-man-going-to-show-sick-father-inspector-suspended-farrukhabad-news-knp5556233137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पिता को दिखाने जा रहे युवक से 100 रुपये रिश्वत लेने में दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पिता को दिखाने जा रहे युवक से 100 रुपये रिश्वत लेने में दरोगा निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीमार पिता को डॉक्टर के पास ले जा रहे युवक से दरोगा ने लॉकडाउन में जनपद की सीमा में प्रवेश देने के नाम पर रिश्वत में सौ रुपये ले लिए। युवक ने इसकी शिकायत यूपी 112 पर की। सीओ की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा का निलंबित कर दिया है।
11 अप्रैल को राजेपुर थाने में तैनात दरोगा विवेक कुमार सिंह की ड्यूटी लॉकडाउन में जनपद की सीमा पर डबरी तिराहा स्थित बैरियर पर थी। तभी जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के गांव जिलोआ निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने बीमार पिता राकेश बाबू मिश्रा को बाइक पर बैठाकर डॉक्टर को दिखाने शहर के कादरीगेट स्थित नर्सिंग होम जा रहे थे।
डबरी बैरियर पर तैनात दरोगा विवेक ने उन्हें रोक लिया। अजीत ने पिता के इलाज से संबंधित कागजात दरोगा को दिखाए। इस पर दरोगा ने अभद्रता करते हुए कहा कि वह डॉक्टर नहीं है जो इन कागजों को देखे। यहां से गुजरना है तो कुछ सुविधा शुल्क देना होगा। आरोप है कि इस पर अजीत ने दरोगा को सौ रुपये दे दिए। इसके बाद दरोगा ने उसे जाने दिया।
विज्ञापन
अजीत ने यह बात नर्सिंगहोम पहुंचने पर डॉक्टर को बताई। डॉक्टर की सलाह पर अजीत से यूपी 112 पर शिकायत दर्ज कराई। इसकी जांच सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को दी गई। सीओ ने शिकायत सही पाई। सीओ की आख्या मिलने के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने दरोगा विवेक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।