{"_id":"673f7a2a5d4bc55f48020d17","slug":"breathing-hard-while-waiting-for-ambulance-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104554-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक, आज से मरीजों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक, आज से मरीजों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच माह से खराब पड़ी लोहिया अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन की मरम्मत करवा दी गई। शुक्रवार से मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। मशीन चालू होने से दूरदराज से आने वाले मरीजों को लाभ होगा।
लोहिया अस्पताल में आम दिनों में रोज 50 से अधिक मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता था। जून में मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद बंद थी। मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों से रुपये देकर अल्ट्रासउंड कराना पड़ता था। इससे उन्हें लाखों रुपये की आमदनी हो रही थी। आम मरीजों से जुड़ी इस समस्या को अमर उजाला ने 19 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे संबंधित कंपनी के इंजीनियरों ने मरम्मत शुरू की।
देर शाम उसे चालू कर दिया गया। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि मशीन की तकनीकी खराबी दूर कर दी गई है। अब शुक्रवार से आम मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सेवा मिलने लगेगी। बताया कि उन्होंने नई मशीन के लिए विभागीय लिखापढ़ी की है।