{"_id":"570a9c754f1c1bce6dc810c8","slug":"breakfast-in-procession-by-a-dozen-ill-barati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में नाश्ता करके एक दर्जन बाराती बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में नाश्ता करके एक दर्जन बाराती बीमार
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
नकली शराब ने ली जान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में नाश्ता करने के बाद एक दर्जन से अधिक बाराती बीमार हो गए। इनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाक्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी अमरुद्दीन की बेटी का निकाह गांव के ही कमरुद्दीन के बेटे से तय हुआ था। रविवार की शाम करीब 4 बजे अमरुद्दीन के यहां बारात पहुंची।
विज्ञापन
बारातियों के लिए चाय नाश्ता आया। नाश्ता करने केे बाद करीब एक दर्जन लोगों की अचानक तबियत खराब हो गई। बारातियों की तबियत खराब होने से बारात में अफरातफरी मच गई। आननफानन में बीमार बारातियों को टेंपो से कंपिल कसबा स्थित प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां से सभी बारातियों को कायमगंज के लिए रिफर कर दिया गया। डा. बृजेश राजपूत ने बताया कि जो बाराती आए थे, उन्हें फूड प्वायजनिंग हो गई थी। उन्हें कामयगंज भेज दिया गया।
विज्ञापन