{"_id":"672e5f98dba2e812590346e4","slug":"bowlers-gave-victory-to-sangam-b-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-117401-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गेंदबाजों ने दिलाई संगम बी को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गेंदबाजों ने दिलाई संगम बी को जीत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) में शुक्रवार को अंडर-16 संगम इलेवन बी रॉयल क्लब के बीच मैच खेला गया।
संगम इलेवन बी के गेंदबाजों ने 110 रनों के छोटे से लक्ष्य को बचाते हुए टीम अपनी टीम को जीत दिला दी। अश्वनी और प्रांशु कुमार को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में संगम इलेवन बी के कप्तान नितिन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान का फैसला उस समय गलत साबित हुआ, जब उसके दो विकेट महज 15 रनों पर ही गिर गए। बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया, लेकिन निर्धारित 30 ओवर के बजाए पूरी टीम 110 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। अश्वनी दीक्षित ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। इसके अलावा आकर्ष कुमार ने 21 और अभी कुमार ने सात रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
रॉयल क्लब के गेंदबाज राजशेखर तिवारी ने चार, अयान खान ने तीन व कार्तिकेय कटियार ने दो विकेट अपनी झोली में डाले। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल क्लब के बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आए। विरोधी टीम के गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल क्लब को महज 54 रनों पर ढेर कर दिया। टीम के दो बल्लेबाज अयान खान 16 और अखंड प्रताप 18 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके।
संगम इलेवन के गेंदबाज प्रांशु यादव ने पांच और नितिन व अमन कुमार ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले। अंपायरिंग धीरेंद्र कुमार और अर्पित यादव ने की। स्कोरर डॉ. अमित सक्सेना रहे। इस अवसर पर सचिव मोहनलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।े